{"_id":"5d505b398ebc3e6d1d71e3fe","slug":"root-diversion-sitapur-news-lko475970146","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदगाह में पढ़ी जाएगी नमाज, रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईदगाह में पढ़ी जाएगी नमाज, रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। ईद-उल-अजहा व सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। रूट डायवर्जन करने के साथ ही पुलिस बल भी तैनात किया गया है। ईदगाह के अलावा शहर की कई मस्जिदों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी।
ईद-उल-अजहा व सावन के अन्तिम सोमवार का त्योहार एक साथ होने के कारण पुराने सीतापुर में मार्ग के आवागमन में कुछ परिवर्तन किया गया है।
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में मंडी पुलिस चौकी की तरफ से जाने वाले कांवड़ियों को सोमवार सुबह सात बजे से नौ बजे तक मंडी चौराहे के आगे दाहिनी तरफ मन्नी चौराहा जाने वाले मार्ग पर मोड़ दिया जाएगा।
यह लोग इस मार्ग पर स्थित रामगुलाम हलवाई की दुकान तक जाकर बाई तरफ स्थित मार्ग पर मुड़कर रामलीला मैदान तरीनपुर के पास निकलेंगे।
वहां से सीधे मुंशीगंज चौराहा होते हुए श्यामनाथ मंदिर तक जायेंगे। इसी तरह इसी तरह कचनार चौकी क्षेत्र से जो लोग तरीनपुर स्थित ईदगाह की तरफ नमाज नमाज पढ़ने जाएंगे, वह लोग श्यामनाथ रेलवे क्रॉसिंग से दाहिने मुड़कर कच्ची पगडंडी से रसूलपुर रेलवे क्रासिंग पर आयेंगे।
विज्ञापन
वहां से मुंशीगंज चौराहा होते हुए ईदगाह जाएंगे।पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। सीओ सिटी ने बताया कि कोतवाली पुलिस के अलावा 60 पुलिस कर्मी एक प्लाटून पीएसी को तैनात की गई है।
इन जगहों पर होगी नमाज
ईद-उल-अजहा की नमाज शहर के तरीनपुर मोहल्ला स्थित ईदगाह के अलावा जिलेभर की ईदगाहों में अदा की जाएगी। इनमें लहरपुर, सिधौली, हरगांव, तंबौर, इमलिया सुल्तानपुर, महोली, पिसावां, मिश्रिख, औरंगाबाद, मछरेहटा, कमलापुर, अटरिया, महमूदाबाद, बिसवां, मानपुर, तालगांव, पैंतेपुर, सदरपुर व खैराबाद में ईदगाहों में नमाज होगी। साथ ही जामा मस्जिदों में भी कई स्थानों पर ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी जाएगी।