{"_id":"6031651e8ebc3ee91a173657","slug":"roadways-bus-caught-fire-passengers-narrowly-escaped-sitapur-news-lko565892763","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। जिला मुख्यालय से करीब 14 यात्रियों को लेकर लखनऊ की ओर जा रही परिवहन निगम की बस में शनिवार को कमलापुर पहुंचने पर आग लग गई। खड़ी बस में आग लगी देख लोगों ने उस पर काबू पाया और सवारियों को बाहर निकाला। बड़ा हादसा होने से बच गया। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया।
परिवहन निगम लखनऊ के कैसरबाग डिपो की एक बस शनिवार को जिला मुख्यालय से लखनऊ की ओर जा रही थी। बस कमलापुर चौराहे के पास रुकी थी। इस बीच लोगों ने बस से धुआं निकलते देखा। यह देखकर लोग सबमर्सिबल पंप से पानी चला कर आग बुझाने लगे। साथ ही कुछ अन्य लोगों ने बस में सवार लोगों को आगाह कर तुरंत बाहर निकलने को कहा।
मो. रिजवान, संजीव शुक्ला, रवि तिवारी व संजय सिंह सहित कस्बे के अन्य लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। बस में करीब 14 यात्री सवार थे। उन्हें दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया है। घटना की खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। इस मामले से परिवहन विभाग को भी अवगत करा दिया गया है।