{"_id":"609c14728ebc3e920a5fe9ca","slug":"rings-and-splashes-led-to-lathis-11-injured-sitapur-news-lko577874617","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश व बंटवारे में चली लाठियां, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश व बंटवारे में चली लाठियां, 11 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। थानगांव इलाके में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में 11 लोग घायल हो गए हैं। मारपीट की वजह कहीं पुरानी रंजिश तो कहीं बंटवारे का विवाद होना बताया जा रहा है। घायलों का इलाज कराया गया है। पुलिस ने मामले में क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
थानगांव के धमौड़ा निवासी शिवराम, बालकराम सगे भाई हैं। दोनों के बीच आपसी बंटवारे को लेकर विवाद होने लगा। बात विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में केवला (45), ज्ञानदेवी (12) शिवराम (50) शिवाकी (2), काजल (10), शिवरानी (40), बालक राम आदि लोग घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों पर क्रास केस दर्ज कर लिया है। वहीं, इलाके के हरदत्तपुरवा के बालकराम तिवारी का गांव के ही सत्यनारायण दीक्षित से विवाद हो गय। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। आरोप है कि सत्यनारायण दीक्षित ने लोगों के साथ मिलकर बालकराम तिवारी के परिवार पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
मारपीट की, इससे राकेश (35), ओम प्रकाश (20), दिव्यांश (10) समेत चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज रेउसा सीएचसी में कराया गया है, जहां से डॉक्टरों ने बालकराम तिवारी, ओम प्रकाश की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दोनों पक्षों से पुलिस को तहरीर दी गई है।
एसओ थानगांव अनिल कुमार ने बताया कि इलाके में दो स्थानों पर मारपीट हुई है। दोनों मामलों में क्रास केस दर्ज कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। मामले में जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।