फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Results of Madrasa Education Council released, Sitapur's meritorious in top ten

Sitapur News: मदरसा शिक्षा परिषद का परिणाम जारी, टॉप टेन में छाए सीतापुर के मेधावी

Thu, 27 Jul 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 27 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Results of Madrasa Education Council released, Sitapur's meritorious in top ten
सीतापुर। मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया। इसमें जिले के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। 12 विद्यार्थियों के नाम प्रदेश की टॉप टेन सूची में है। मुंशी, मौलवी की परीक्षा में छह, आलिम में पांच और कामिल में एक विद्यार्थी का नाम है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश यादव ने बताया कि मुंशी,मौलवी परीक्षा की टॉप टेन सूची में मदरसा जामिया जिकरा तंबौर के मो. मोईन 549 अंक पाकर दूसरे और मो. इरफान 548 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसी मदरसा के यासीन को 547, मो. शोएब अली को 547, आमीन को 545 और जैनब को भी 545 अंक प्राप्त हुए हैं। यह क्रमश: चौथे, पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर रहे। आलिम की परीक्षा में खैराबाद स्थित मदरसा अल्लामा फजले हक खैराबादी की सादिया फातिमा 460 अंक पाकर दूसरे और मो. उजैर भी 460 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसा जामिया जिकरा तंबौर की सुमैया 459 अंक से चौथे, शााहीन सिद्दीकी 459 अंक से पांचवें और जुबीना 449 अंक से छठे स्थान पर रहे। कामिल की परीक्षा में मदरसा जामिया जिकरा निसवां की हादिया खातून को 330 अंक मिले हैं। वह प्रदेश की टॉप टेन सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed