{"_id":"61e0757420ecf0434e4ce1fd","slug":"reprimanded-for-getting-dirty-sheets-in-district-hospital-sitapur-news-lko6133454137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में गंदी चादरें मिलने पर फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में गंदी चादरें मिलने पर फटकारा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में निरीक्षण करती जिले की नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस ने गुरुवार को जिला अस्पताल, आंख अस्पताल, कान्हा उपवन व एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। जिला अस्पताल में बेड पर गंदी चादर मिली। इस पर सीएमएस को फटकार लगाई। ऑक्सीजन प्लांट पर अधिकारी व टेक्नीशियन का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन वार्ड का निरीक्षण करते हुए सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। प्रत्येक वार्ड में ऑक्सीजन क्रियाशील रहने के निर्देश दिए। उन्होंने ओमिक्रॉन वार्ड को देखा व स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड का निरीक्षण कर जरूरी मशीनों की उपलब्धता व उनकी क्रियाशीलता की जानकारी ली।
नोडल अधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर प्लांट से संबंधित अधिकारी व टैक्नीशियन का मोबाइल नंबर लिखने को कहा। जिससे आकस्मिक स्थिति में नंबरों पर संपर्क किया जा सके। उन्होंने चिकित्सालय में स्थापित आरटीपीसीआर लैब का निरीक्षण कर मशीन की कार्यप्रणाली को परखा। जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में बेड पर चादर गंदी मिली, इस पर नाराजगी जताते हुए सीएमएस को फटकार लगाई। मरीजों को साफ सुथरी चादर देने की हिदायत दी।
विज्ञापन
इसके बाद नोडल अधिकारी ने आंख अस्पताल पहुंचकर कराए जा रहे कोविड टीकाकरण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड टीकाकरण का बैनर स्पष्ट रूप से साफ दिखाई देना चाहिए। ताकि लोगों को टीकाकरण की जानकारी हो सके। दोनों टीकाकरण पूर्ण होने के नौ महीने बाद बूस्टर डोज लगाने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने विकास भवन स्थित एकीकृत कोविड कमांड व कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। वहां पर कर्मियों से वार्ता कर जानकारी ली कि अब तक कितने होम आइसोलेट हुए हैं और उनको क्या सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अक्षत वर्मा, डीडीओ राकेश कुमार पांडेय, ईओ नगर पालिका वैभव त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. मधु गैरोला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
दवाओं का रिकॉर्ड करें तैयार
नोडल अधिकारी ने सीतापुर नगर क्षेत्र में स्थित कान्हा उपवन व निराश्रित गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। बीमार पशुओं का अलग से रिकार्ड व पशुओं के इलाज में दी जाने वाली दवाओं का भी रिकार्ड तैयार करने को कहा। पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा, भूसा, पानी व अलाव आदि का भी प्रबंध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को मंडियों में बचने वाले वेस्ट को चारे के रूप में उपयोग करने के निर्देश दिए।