फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Relief from decreasing water level, erosion became a problem

Sitapur News: जलस्तर घटने से राहत, कटान बनी मुसीबत

Thu, 03 Aug 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 03 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Relief from decreasing water level, erosion became a problem
रामपुर मथुरा/सीतापुर। सरयू के जलस्तर में सातवें दिन 20 सेमी. की कमी आई। बुधवार को जलस्तर 118.60 मीटर दर्ज किया गया। इससे बाढ़ का खतरा लगभग टल गया है। हालांकि पानी उतरने के बाद भी तटवर्ती गांवों के लोगों की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। पानी घटने के साथ कटान तेज होने लगी है। उधर, बैराजों से बुधवार को 2,44,890 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर पिछले एक सप्ताह से 118.80 मीटर पर टिका था। संभावित बाढ़ को लेकर तराई क्षेत्र के ग्रामीण सहमे हुए थे। आखिरकार सातवें दिन जलस्तर में 20 सेमी. की कमी आई। पानी घटकर 118.60 मीटर पर पहुंच गया। पानी अब भी खतरे के निशान से महज 40 सेमी. नीचे बह रहा है। लेकिन बाढ़ का खतरा टल गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लेकिन उनकी मुश्किलें अब भी कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जलस्तर घटने से पानी का बहाव तेज हो गया है। इससे नदी के किनारे कटान होने लगी है। सरयू के किनारे बसे शंकर पुरवा, बाबाकुटी तथा अखरी गांवों के पास खेतों का कटान हो रही है। शंकरपुरवा गांव के पास हरी व रामचंद्र आदि के खेतों को नदी की तेज धारा काट रही है। अखरी में रामनरेश और जुगुल आदि की खेती योग्य जमीन भी नदी में समा रही है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। महमूदाबाद तहसीलदार सुखवीर सिंह ने बताया कि जलस्तर कम होने से स्थिति सामान्य है। कटान तेज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस बैराज से छोड़ा गया कितना पानी
घाघरा बैराज- 1,23,073 क्यूसेक
शारदा बैराज- 68,147 क्यूसेक
बनबसा बैराज- 53,670 क्यूसेक


तटवर्ती गांवों के करीब पहुंच रही नदी की धारा
रेउसा में बुधवार दोपहर बाद सरयू व शारदा नदियों के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे तटवर्ती पासिन पुरवा, नव्वनपुरवा, दर्जिन रेती, लोधपुरवा, नया निर्मल पुरवा समेत 16 गांवों के लोग भयभीत हैं। इन गांवों से लहरें महज 100 मीटर दूर हिलोंरे मार रही हैं। पानी का बहाव निचले भू-भाग का ओर देखा जा रहा है। वहीं, नकहिया पुलिया पास घड़ियाल दिखने से ग्रामीण दहशत में हैं। विजय राज, राजेश, बृजमोहन आदि ने बताया दिन में कई बार घड़ियाल नदी से बाहर निकलता है। बिसवां उपजिलाधिकारो पीएल मौर्य ने बताया कि बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed