फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Relief due to stopping of erosion, flood of Chauka became a problem

Sitapur News: कटान थमने से राहत, चौका की बाढ़ बनी मुसीबत

Wed, 24 Sep 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 24 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Relief due to stopping of erosion, flood of Chauka became a problem
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सरयू की कटान मंगलवार को थमने से गांजर वासियों ने राहत की सांस ली है। बाढ़ के हालात भी सामान्य हो गए हैं। हांलाकि चौका नदी में उफान से आई बाढ़ की स्थितियां जस की तस बनी हैं। तहसील प्रशासन द्वारा फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अंगरौरा के मीटर गेज से लिए गए आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को 10 सेंटीमीटर घटकर 117.30 मीटर पर पहुंच गया। लेखपाल रवीन्द्र ने बताया कि खतरे के निशान 119 मीटर से पानी अब 1.10 मीटर नीचे है। बाढ़ के हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। शुकुलपुरवा के प्रधान श्रीराम ने बताया कि सरयू की कटान भी पिछले 24 घंटे से बंद है। कोई घर नहीं कटा है। यदि कटान पहले की तरह चलती रहती तो लोधनपुरवा के बाद सुंदरपुरवा का अस्तित्व भी खत्म हो सकता था।
विज्ञापन

सुंदरपुरवा में सीताराम तथा भारत के दो घरों समेत तीन मकान बचे हैं। अखरी प्रधान जन्मेजय सिंह ने बताया कि तटवर्ती गांवों के घरों से बाढ़ का पानी निकल गया है। तटबंध पर शरण लिए लोग अपने घरों को वापस लौटने की तैयारी में जुट गए हैं। हांलाकि चौका नदी उफनाने से बिगड़े हालात फिलहाल जस के तस बने हुए हैं। करीब 700 बीघा फसलें पांच दिनों से बाढ़ में डूबी हैं। इससे फसलें सड़ने का खतरा बना हुआ है। लगभग 20 गांवों के आसपास भरा पानी भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरयू नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। अब स्थितियां सामान्य हैं। बाढ़ का पानी गावों से निकल गया है। चौका नदी में उफान से किसानों की फसल जलमग्न है। नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। - अनिल कुमार, तहसीलदार महमूदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed