{"_id":"5e9336ce8ebc3e77b463c224","slug":"relief-corona-report-of-26-including-imam-submitted-sitapur-news-lko5174326198","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : पेश इमाम समेत 26 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : पेश इमाम समेत 26 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना पॉजिटिव मिले जमातियों के सीधे संपर्क में आए शहर के पेश इमाम समेत सभी 26 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। इससे प्रशासन की मुश्किलें भी कम हुई हैं।
खैराबाद में कोरोना पॉजिटिव मिले जमाती शहर में छह से 19 मार्च तक मस्जिदों में रुके थे। इस बीच जमाती शहर की ईदगाह के पेश इमाम, उनके बेटे समेत कई लोगों के संपर्क में आए थे। पेश इमाम भी तब्लीगी जमात से आए थे, इससे कोरोना संदिग्ध माने जा रहे थे।
प्रशासन ने जमातियों के संपर्क में आए पेश इमाम, उनके बेटे अन्य मस्जिदों के इमाम, उनके परिजनों समेत पुराने सीतापुर के 20 लोगों का सैंपल शुक्रवार को जुटाया था। इसके अलावा तंबौर, हरगांव, सांडा इलाकों से भी छह लोगों का सैंपल लिया था।
विज्ञापन
सभी 26 लोगों का सैंपल लखनऊ भेजा गया था। सीएमओ डॉक्टर आलोक वर्मा ने बताया कि शनिवार की रात सभी की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। ये जिले के लिए राहत देने वाली बात है। अभी ये सभी 14 दिनों तक क्वारंटीन रहेंगे।