फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Relief: 2500 metric tons of fertilizer is reaching the district

राहत : जिले में पहुंच रही 2500 मीट्रिक टन खाद

Tue, 26 Aug 2025 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Relief: 2500 metric tons of fertilizer is reaching the district
सीतापुर। जिले में खाद की किल्लत से राहत दिलाने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने खुद वितरण की कमान संभाली। उन्होंने खाद के मौजूद स्टॉक की समीक्षा की। साथ ही कहा कि सभी विक्रय स्थलों पर पॉश मशीन के माध्यम से यूरिया का वितरण कराया जाए। यूरिया के साथ किसी अन्य उत्पाद की टैगिंग न की जाए। निर्धारित मूल्य पर ही यूरिया की बिक्री की जाए। नोडल अधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहें और वितरण व्यवस्था का जायजा लेते रहें। डीएम ने बताया कि जल्द ही जिले को लगभग 2500 मीट्रिक टन यूरिया मिलने की संभावना है। बेहतर व्यवस्था के लिए 150 निजी दुकानों को भी चयनित कर खाद वितरित कराई जाएगी। साथ ही 25 निष्क्रिय समितियों को क्रियाशील किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार ही यूरिया खाद की खरीद करें। इस दौरान एडीएम न्यायिक खालिद अंजुम, एसडीएम अभिनव कुमार, उप कृषि निदेशक डाॅ. एसके सिंह, एआर नवीन चंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिले को जल्द ही मिलने वाली दो हॉफ रैक यूरिया का सहकारी समितियों व दुकानों के माध्यम से वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में करें शिकायत, मिलेगी खाद
डीएम अभिषेक आनंद के निर्देश पर यूरिया खाद को लेकर आने वाली समस्या के निदान के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के नंबर 8004894761, 9839448315, 9696055412, 9415379437 व 9151730701 पर तथा सहकारिता क्षेत्र के लिए कमरा नंबर 116 में भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां मोबाइल नंबर 7786049956, 9415103288, 7007557369 तथा सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता के मोबाइल नंबर 9415566046 पर भी किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed