{"_id":"6a3435046605fd3f880cc300","slug":"rashtriya-shaikshik-mahasangh-submitted-a-memorandum-sitapur-news-c-102-1-slko1052-158248-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
Thu, 18 Jun 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला कार्यकारिणी ने टेट मामले को लेकर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। पीएम, सीएम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन में इस मामले को लेकर प्रभावी पैरवी की मांग की गई है।
महासंघ के जिला मीडिया प्रभारी देवर्षि प्रताप सिंह ने बताया कि 27 जुलाई 2011 से पहले से नियुक्त शिक्षकों को विधायी एवं नीतिगत संरक्षण प्रदान किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी के संबंध में मांग पत्र दिया गया है। इसे पीएम, सीएम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को भेजा गया है। ताकि शिक्षकों टीईटी की अनिवार्यता से राहत मिल सके। ज्ञापन डीएम के माध्यम से संगठन के जिला महामंत्री कृष्ण मोहन गुप्ता के नेतृत्व में भेजा गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री राजेश सिंह, जिला संयुक्त महामंत्री राजकुमार वर्मा, अंशुल यादव समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।