फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rapidly spreading infection, 60 people positive

तेजी से फैल रहा संक्रमण, 60 लोग पॉजिटिव

Fri, 14 Jan 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rapidly spreading infection, 60 people positive
जिला अस्पताल में कोविड जांच कराने के लिए लगी महिलाओं की लाइन। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को 60 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें दीवानी न्यायालय के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। इन कर्मियों के संक्रमित होने से 14 जनवरी को न्यायालय बंद रहेगा। इस दौरान कोर्ट में सैनिटाइजेशन का काम होगा। अब 17 जनवरी को न्यायालय खुलेगा। जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या 244 हो गई है। 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे भी तीसरी लहर में संक्रमित हो रहे हैं। एक मरीज लखनऊ में भर्ती है। अन्य मरीज होम आइसोलेट है।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन वायरस की जांच के लिए संक्रमित लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई गई लेकिन जांच में ओमिक्रॉन नहीं मिला। ऐसे में विभाग संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कर इलाज दे रहा है। मौजूदा समय में एक दिन में 60 से अधिक लोग पॉजिटिव हो रहे है। इनमें कुछ की जिला अस्पताल की लैब व कुछ की लखनऊ में आरटीपीसीआर के माध्यम से जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ओमिक्रॉन की जांच लैब पर निर्भर होती है। प्रत्येक लैब जांच का करीब 10 फीसदी जीनोम सीक्वेंसिंग करवाती है। इस जांच में कोरोना के नए वैरिएंट का पता चलता है। जिले के लोगों की सीतापुर व लखनऊ लैब में कोविड की जांच हो रही है। इन लैबों से भेजे गए सैंपल में ओमिक्रॉन का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जिले वासियों के लिए यह राहत जरूर है। लेकिन कोरोना का खतरा बरकरार है। रोजाना आ रहे पॉजिटिव केसों से संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है। इसलिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। जनपद न्यायधीश कुलदीप कुमार ने बताया कि दीवानी न्यायालय के दो कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। 14 जनवरी को सैनिटाइजेशन करवाया जाएगा। इस दिन न्यायालय बंद रहेगा। 15 व 16 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश है। 17 जनवरी को न्यायालय खुलेगा।

जिला अस्पताल में रोजाना 700 सैंपल की होती जांच
जिले में कोरोना की जांच के लिए जिला अस्पताल में लैब बनी है। लैब में केवल जिले के ही मरीजों की ही जांच होती है। लैब में रोजाना 500 से 700 सैंपल की जांच हो रही है। पूरे जिले में करीब दो हजार सैंपल लिए जा रहे हैं। इन सैंपलों को लखनऊ भेजा जाता है। वहां से जांच आने में दो दिन का समय लग जाता है। उसके बाद ही मरीजों को आरटीपीसीआर की जांच मिल पाती है। जबकि जिले में 24 घंटे के बाद जांच रिपोर्ट आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed