फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ramprasad Gautam became the president and Neelkamal the general secretary

Sitapur News: रामप्रसाद गौतम बने अध्यक्ष और नीलकमल महामंत्री

Sat, 01 Mar 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 01 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ramprasad Gautam became the president and Neelkamal the general secretary
पदा​धिकारियों का किया सम्मान।
सिधौली (सीतापुर)। गहमागहमी के बीच हुए सिधौली बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामप्रसाद गौतम ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंंद्वी गणेश कुमार यादव को 23 मतों से हरा दिया। इसके अलावा महामंत्री पद पर नीलकमल मिश्र ने जीत दर्ज की। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष व महामंत्री पद पर चुनाव संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर रामप्रसाद गौतम और महामंत्री नीलकमल मिश्र को निर्वाचित घोषित किया गया। बार एसोसिएशन के चुनाव में 163 मतों की तुलना में 162 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें एक मत अवैध घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर रामप्रसाद गौतम को 92 मत व गणेश कुमार यादव को 69 मत मिले। रामप्रसाद गौतम ने 23 मतों से विजय हासिल की।
विज्ञापन

महामंत्री पद पर नीलकमल मिश्र को 85 मत व अरुण कुमार सिंह को 76 मत हासिल हुए। नीलकमल मिश्र नौ मतों से विजयी हुए। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष रामप्रसाद गौतम, महामंत्री नीलकमल मिश्र व अन्य सभी पदों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेंद्र अवस्थी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार रावत, अनूप विश्वकर्मा, अनुराग पांडेय, अभिषेक अवस्थी, संयुक्त मंत्री पद पर विनोद रावत, सुखलेश राजवंशी व अभिषेक अवस्थी, ऑडिटर अरविंद कुमार गौतम व कोषाध्यक्ष रजनीश मौर्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन कार्यकारिणी को एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अजय पाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह, शिवशंकर यादव, प्रदीप शुक्ल, रामकुमार द्विवेदी, संजय दीक्षित, प्रवीण अवस्थी, मोहित श्रीवास्तव, अंकित मिश्र, सच्चिदानंद शुक्ल व अनूप तिवारी ने फूल माला पहनाकर बधाई दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थक जश्न में डूबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed