फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rajasthan Chief Minister Naimish reached, bowed his head at Lalita Devi temple.

Sitapur News: नैमिष पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री, ललिता देवी मंदिर में टेका माथा

Sat, 24 Feb 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 24 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Chief Minister Naimish reached, bowed his head at Lalita Devi temple.
नैमिषारण्य /सीतापुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शुक्रवार को नैमिषारण्य स्थित मां ललिता देवी मंदिर पहुंचे। मां ललिता देवी का दर्शन कर माथा टेका। उनके साथ प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधान पुजारी गोपाल शास्त्री व भास्कर शास्त्री ने मुख्यमंत्री को पूजन-अर्चन कराया। उन्होंने मां ललिता देवी मंदिर की यज्ञशाला में आहुतियां दीं। इसके बाद सीएम चक्रतीर्थ पहुंचे। यहां पुजारी राजनारायण पांडेय ने आचार्य रमेश शास्त्री व सचिन शास्त्री संग वैदिक मंत्रों के साथ पूजन कराया। पुजारी राजनरायण पांडेय ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर स्मृति चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन

इस दौरान आचार्यों ने सीएम भजन लाल शर्मा को बताया कि राजस्थान के लोगों की नैमिषारण्य तीर्थ में विशेष श्रद्धा है। यहां बड़ी संख्या में पूरे वर्ष राजस्थान से श्रद्धालु आते रहते हैं। हमारी इच्छा है कि यहां पर एक राजस्थान भवन बने, जिससे तीर्थ और राजस्थान से आए श्रद्धालुओं के बीच संबंध और भी मजबूत हो सकें। इसके बाद सीएम ने तीर्थ में पूजा-अर्चना की। इसी कड़ी में सीएम ने तीर्थ प्रांगण पर मौजूद पहला आश्रम के महंत नारायणदास, स्वामी विद्यानंद, रामानुज कुमारी माता जी, प्रीतमदास, चरणदास त्यागी, विमल मिश्र व अन्य संतों को नमन किया। उन्होंने संतों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तीर्थ प्रांगण पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, सांसद अशोक रावत, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, सिधौली विधायक मनीष रावत, ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय, जिला प्रभारी नीरज सिंह आदि ने सीएम का अभिनंदन किया। उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर एडीएम नीतीश कुमार सिंह, एडिशनल एसपी प्रवीण रंजन सिंह, डीपीआरओ मनोज कुमार, एसडीएम अजय त्रिपाठी, सीओ राजेश यादव, थाना प्रभारी पंकज तिवारी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed