{"_id":"69010c70465c7599040d39d8","slug":"raja-ganapathy-r-becomes-dm-of-sitapur-sitapur-news-c-102-1-slko1037-143106-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सीतापुर के डीएम बने राजा गणपति आर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सीतापुर के डीएम बने राजा गणपति आर
Wed, 29 Oct 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शासन ने देर शाम 46 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सीतापुर के डीएम अभिषेक आनंद को आबकारी विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं, सिद्धार्थनगर के डीएम राजा गणपति आर को सीतापुर का नया जिलाधिकारी तैनात किया गया है। 2014 बैच के आईएएस अभिषेक आनंद ने 25 जून 2024 को जिलाधिकारी सीतापुर का पदभार संभाला था। वह करीब एक वर्ष चार माह तक जिले के डीएम रहे।
उनके कार्यकाल में अतिक्रमण हटाने को लेकर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इसके चलते ही 41 वर्षों बाद सदर तहसील की ग्राम सभा पारा की 54 बीघा जमीन को भूमाफिया रामकुमार शुक्ला के चंगुल से मुक्त कराया जा सका था। साथ ही प्राथमिक विद्यालय नदवा में बीएसए बेल्ट कांड के बाद उपजे विवाद के बाद उनके हस्तक्षेप पर ही प्राथमिक विद्यालय नदवा में फिर से पठन पाठन शुरू हुआ था। (संवाद)