फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Raised the issue of inflation, unemployment and women's security

महंगाई, बेरोजगारी व महिला सुरक्षा का उठाया मामला

Sat, 20 Nov 2021 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Raised the issue of inflation, unemployment and women's security
सीतापुर। चंद महीनों बाद यूपी विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने वाली है। चुनावी गतिविधियां और सरगर्मियां तेज हो चली हैं। ऐसे में इस बार चुनाव में राजनीतिक पार्टियां किन मुद्दों को आधार बनाकर जनता के पास जाएंगी, उनके अहम मुद्दे क्या रहेंगे, मौजूदा सरकार किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी, अब तक के कार्यकाल में सरकार ने कौन-कौन से काम कराए, कौन सी जनकल्याणकारी योजना चलाकर जनता को फायदा पहुंचाया, इन सवालों का जवाब जानने के लिए ‘अमर उजाला’ का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ शाम चार बजे महावीर पार्क में राजनीतिक दलों के बीच पहुंचा।
विज्ञापन

महावीर पार्क में चुनावी चर्चा के दौरान राजनीतिक दलों के नेताओं से बात की गई। भाजपा ने अपनी सरकार के कार्यों की सराहना कर उन्हें गिनाया तो विपक्षी दल सपा, कांग्रेस व रालोद ने सत्तारूढ़ पार्टी पर हमलावर होते हुए निशाना साधा। महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, अपराध का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरने की कोशिश की। वार-पलटवार का क्रम देर तक चला। विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा तो भाजपा ने तगड़ा पलटवार किया। इस कार्यक्रम में भाजपा, सपा व कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों और रालोद के जिलाध्यक्ष आरपी सिंह चौहान ने शिरकत की।
विज्ञापन

चुनावी चर्चा की शुरुआत सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल से उनकी राय जानकर की गई। पूछा गया कि किस आधार पर जनता आपको दोबारा चुनेगी तो उन्होंने तमाम फायदे गिनवाए। कहा कि बिजली, पानी और सड़क की समस्या तो हमने समाप्त कर दिए। आगे कहा कि हर चुनाव में ‘बिजली पानी जो दे न सके, वो सरकार निकम्मी है, जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है’ नारे लगते थे लेकिन अब इसकी दुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले माताएं व बहनें रात को निकल नहीं सकती थीं लेकिन अब ये समस्याएं नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने गुंडागर्दी पर पूरी तरह से नकेल कस दी है। आकाश अग्रवाल ने कहा कि पहले ‘चढ़ गुंडों की छाती पे, मुहर लगाओ हाथी पे’ के नारे लगते थे। मगर अब वो गुंडे नहीं बचे। गुंडों की छाती पर बुलडोजर चलवाए गए।
भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा नगर अध्यक्ष ने जो कहा है, वो उनकी गलती नहीं है...। वो आज किसान पर बात नहीं करेंगे, एमएसपी पर बात नहीं करेंगे। इतने किसानों की जान गई, उस पर बात नहीं करेंगे। महेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया। यह भी कह देते कि किसानों की फसल एमएसपी रेट पर बिकेगी। इतने दिनों में छह-सात सौ किसानों की मौत हुई, इनके बच्चे अनाथ हुए, इसका जिम्मेदार कौन है।
कांग्रेस की ओर से प्रतिनिधित्व करने पहुंचे पार्टी नेता व उपाध्यक्ष शिशिर वाजपेयी से पूछा गया कि उनकी पार्टी किस मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। इस पर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में फिर से मशाल जलाएंगे। कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस सरकार मुखर हुई। लखीमपुर की घटना का भी जिक्र किया। कहा कि प्रियंका गांधी सीतापुर में तीन दिनों तक रहीं हैं। उन्होंने भाजपा की हुकूमत से मुखालफत की है। यहीं से झंडा बुलंद किया है।
भाजपा के नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि आंदोलन करने वाले किसान नहीं थे, अराजकतत्व थे। भिंडरवाले टी-शर्ट लगाकर कौन से किसान आंदोलन कर रहे थे। जो वाकई किसान थे, वो खेतों में काम कर रहे थे। भाजपा के नगर अध्यक्ष ने कहा कि आंदोलनकारियों ने बॉर्डर पर रोका, वहां किसान नहीं जा रहे थे, वहां जनता जा रही थी। पलटवार करते हुए सपा नेता महेंद्र यादव ने कहा कि देखिए किसानों को अराजकतत्व बताया जा रहा है। आज ही प्रधानमंत्री ने किसानों से माफी मांगी है और ये अराजकतत्व बता रहे हैं। भाजपा की यही दिक्कत है।
रालोद जिलाध्यक्ष आरपी सिंह चौहान ने कहा कि बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। जिले की दो चीनी मिलें बंद पड़ी हैं। इन पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है। भाजपा शहर में सड़कें दुुरुस्त होने की बात कह रही है जबकि हकीकत यह है कि बाईपास पर ही चलकर एक किमी देख लीजिए, हर दस कदम पर गड्ढे ही गड्ढे दिखेंगे। ऐसे में कुछ कहने और सुनने को रह नहीं जाता। हाईवे की सूरत ही विकास की तस्वीर बयां करने के लिए काफी है।

विपक्षी पार्टियों ने भाजपा पर हमला बोला। कहा कि किसानों पर जिन्होंने गाड़ियां चढ़ाईं, वो कौन थे। कुलदीप सिंह सेंगर कौन था। सीतापुर का ट्रॉमा सेंटर बंद पड़ा है, इस पर भाजपा कुछ नहीं बोल रही। सपा समर्थकों ने कहा कि भाजपा कह रही है कि उनकी सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। उन्हीं की सरकार में महिलाओं की साड़ी खींची गई, इस पर कौन बात करेगा। कांग्रेस समर्थकों ने कहा कि गोपलाघाट का पुल छह महीने से टूटा है, उसे कोई देखने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed