फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rahul is doing political tour, will run abroad after crushing defeat: Dinesh

राहुल कर रहे पॉलिटिकल टूर, करारी शिकस्त के बाद भागेंगे विदेश : दिनेश

Sat, 24 Feb 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 24 Feb 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rahul is doing political tour, will run abroad after crushing defeat: Dinesh
सिधौली/बिसवां। राज्यसभा सदस्य व पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शुक्रवार को सीतापुर पहुंचे। वह सुजावलपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान सिधौली और बिसवां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर तंज कसा।
विज्ञापन

कहा कि गांधी परिवार एक पॉलिटिकल टूर पर निकला है। जब चुनाव आने लगते हैं तो वह इस प्रकार का टूर करते हैं। चुनाव में करारी हार मिलने के बाद इस परिवार के लोग विदेश की यात्राओं पर निकल जाते हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश की यह यात्रा उनके लिए कोई मंगलकारी सूचना नहीं लाने वाली है। इन्हें विकास से कोई लेना-देना नहीं होता है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व समाजवादी पार्टी एक भी सीट नहीं जीतेगी।
विज्ञापन

सिधौली में धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का बिसवां जाते समय माल्यार्पण किया गया। यहां डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए रीढ़ की हड्डी के समान है। उसके सहयोग से संसदीय चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सरकार का गठन करेगी। एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। इस दौरान सभासद अनुराग शुक्ल, नवनीत मिश्र, देवीदयाल राठौर, गगन जैन, राकेश गुप्ता व अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, बिसवां में वह एक गैस एजेंसी पर रुके। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत सत्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed