फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Questions written on the blackboard, children brought answer sheets from home

Sitapur News: ब्लैकबोर्ड पर लिखे गए प्रश्न, बच्चे घर से लाए उत्तर पुस्तिका

Sun, 05 Nov 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 05 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Questions written on the blackboard, children brought answer sheets from home
सीतापुर/पिसावां। परिषदीय अर्द्धवार्षिक परीक्षा मजाक बनकर रह गई है। परीक्षा के पहले दिन हाल यह रहा कि ब्लैकबोर्ड पर ही प्रश्न लिख दिए गए। यही नहीं उत्तरपुस्तिका भी बच्चों को नहीं मिली। इस पर बच्चों को घर से लाई खुद की उत्तरपुस्तिका पर सवालों के जवाब लिखने पड़े। परीक्षा में भी छात्र संख्या बेहद कम नजर आई। यह नजारा पिसावां विकासखंड में देखने को मिला।
विज्ञापन

जिले में परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक लिखित परीक्षाएं शनिवार से शुरू हुईं। ये परीक्षाएं 10 नवंबर को समाप्त हो जाएंगी। पिसावां के प्राथमिक विद्यालय सेजकलां में प्रधानाध्यापक गौरव शर्मा व सहायक अध्यापक मनीष पांडेय गैर हाजिर मिले। शिक्षक प्रेमपाल ने बताया प्रधानाध्यापक व दूसरे शिक्षक अवकाश पर हैं। प्रेमपाल ने बताया कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई है। वहीं चौथी व पांचवीं कक्षा के बच्चों की लिखित परीक्षा है। जबकि स्कीम के अनुसार एक से पांच तक के सभी बच्चों की मौखिक परीक्षा थी।
विज्ञापन

जूनियर विद्यालय रंगवैया के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार ने बताया कि परीक्षा में 160 के सापेक्ष 127 बच्चे शामिल हुए। यहां पर ब्लैकबोर्ड पर सवाल लिखे गए। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार व शिक्षामित्र सुधाकर सिंह अनुपस्थित थे। सहायक अध्यापक शशिभूषण कनौजिया ने बताया 107 के सापेक्ष 62 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इस विद्यालय में भी ब्लैकबोर्ड पर सवाल लिखे गए। कंपोजिट विद्यालय कप्सा में 175 के सापेक्ष 146 बच्चे मौजूद मिले। अभिभावक रमेश ने बताया गुरुजी ने घर से उत्तरपुस्तिका लाने को कहा था। बच्चों को खरीदकर उत्तरपुस्तिका दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कर की जाएगी कार्रवाई
बीईओ पिसावां अवनीश कुमार ने कहा कि प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिका का इंतजाम प्रधानाध्यापक को करना था। अगर प्रधानाध्यापक ने ऐसा नहीं किया है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed