फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   PWD is not repairing the road dug three months ago

Sitapur News: तीन माह पहले खोदी गई सड़क नहीं बनवा रहा पीडब्ल्यूडी

Tue, 26 Aug 2025 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
PWD is not repairing the road dug three months ago
खोदी गई सड़क।
सकरन। क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा तीन माह पहले खोदी गई सड़क नहीं बनाए जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। सिरकिंडा से पलौली जाने वाली जर्जर सड़क का निर्माण कराने के लिए लोक निर्माण विभाग ने करीब तीन माह पहले दो किलोमीटर तक सड़क को खोदवाया था। लापरवाही के चलते उस पर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है, इससे सड़क पर पड़ी बजरी से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। राहगीरों का कहना है कि इस बजरी से बाइक व साइकिलों के टायर पंचर हो जाते हैं। वहीं सिरकिंडा इंटर कालेज में पढ़ने वाले पलौली, रैघटा, भडौली आदि गांवों के छात्र छात्राओं को स्कूल जाने में परेशानी होती है। ग्रामीण अनूप पांडेय, कृष्ण कुमार, अनिल मिश्र, प्यारेलाल, मनोहर आदि ने सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed