फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   PRV vehicles

अब महिलाओं को घर तक पहुंचाएंगे पीआरवी वाहन

Sat, 14 Dec 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
PRV vehicles
सीतापुर। डीएम व एसपी ने शनिवार को पुलिस लाइन से महिला जवानों की डयूटी लगा कर यूपी 12 वाहनों को रवाना किया। यह टीमें देर रात अकेली महिलाओं को मदद मांगने पर घर तक सुरक्षित पहुंचाने का काम करेगी। इसके अलावा एंटीरोमियो टीम को मजबूत कर स्कूटी सवार महिला पुलिस कर्मियों की टीम तैयार कर क्षेत्र में रवाना किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम अखिलेश तिवारी ने हरी झंडी दिखा कर वाहनों को रवाना किया। एसपी एलआर कुमार ने कहा कि डीजीपी के आदेश पर रात्रि में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पीआरवी वाहनों में महिला पुलिस कर्मी तैनात की गई हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए पीआरवी वाहनों में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती कर वाहनों को रवाना किया गया है। रात दस से सुबह छह बजे तक हर दिन यह पीआरवी महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करेंगी। इस वक्त में सड़क पर अकेली मिलने वाली व मदद मांगने वाली महिलाओं को उनके गतंव्य तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला स्वाट टीम का गठन किया गया है। स्कूटी सवार इन महिला पुलिस कर्मियों को शहर में भ्रमण के लिए लगाया जाएगा। यह एंटीरोमियो टीम शहर मेें गश्त करेंगी। ग्रामीणों क्षेत्रों के लिए संबंधित थानों की टीमें सक्रिय रहेंगी। इस मौके पर बेहतर पुलिसिंग करने वाले पुलिस अफसरों व कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानिक किया गया।

कार्यक्रम में डीएम, एसपी के अलावा एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान, एएसपी मधुबन सिंह, सीओ सिटी योगेंद्र सिंह, सीओ लहरपुर अखंड प्रताप सिंह, सीओ मिश्रिख अभय प्रताप मल्ल, शहर कोतवाल अंबर सिंह, महिला कोतवाली प्रभारी रेणु सिंह, एंटी रोमियो टीम प्रभारी कमर सुल्ताना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed