फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Protested by boycotting work due to non-payment of honorarium

Sitapur News: मानदेय न मिलने पर कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध

Thu, 21 May 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 21 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Protested by boycotting work due to non-payment of honorarium
सीतापुर। दो माह से मानदेय न मिलने से आक्रोशित संविदा कर्मचारी संघ की सीतापुर इकाई ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल परिसर व स्वास्थ्य केंद्रों में कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, सीएमओ ने जल्द मानदेय दिलाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन बंद करने की अपील की। जिलाध्यक्ष शंभू दयाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपने-अपने तैनाती स्थल जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दो माह से मानदेय न मिलने के कारण अल्प वेतन पाने वाले संविदा कर्मचारियों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कर्मचारियों को अपने परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, दवा व दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस आर्थिक संकट का प्रभाव कर्मचारियों के साथ-साथ उन पर आश्रित परिवारों पर भी पड़ रहा है। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं को बाधित नहीं किया गया। वहीं, सीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने पत्र जारी करके प्रदर्शनकारियों से कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी को मानदेय दिलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed