फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   protest

सपा ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 11 Oct 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
protest
सीतापुर के महमूदाबाद में एसडीएम को ज्ञापन देते सपा विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा। - संवाद - फोटो : SITAPUR
महमूदाबाद (सीतापुर)। बढ़ती महंगाई, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, किसानों की विभिन्न समस्याओं सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा की अगुवाई में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि महंगाई चरम पर है। फसलों की एसएसपी खरीद नहीं हो रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सपा सरकार में बनवाए गए विद्यालय व अस्पतालों को वर्तमान सरकार द्वारा विद्वेष की भावना से संचालित नहीं किया जा रहा है। इस अवसर पर सपा विधानसभा अध्यक्ष मो. कादिर, सपा नगर अध्यक्ष इश्तियाक शाद, शिवेंद्र प्रताप यादव, नदीम अहमद, प्रवीण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जय प्रकाश नारायण की मनाई जयंती
सीतापुर। सपा कार्यालय पर लोकनायक जय प्रकाश नारायण की 119वीं जयंती पर गोष्ठी की गई। कार्यक्रम में जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और रोजनेता थे। जिन्हें लोकनायक के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय प्रकाश नारायण जिनकी हुंकार पर नौजवानों का जत्था सड़कों पर निकल पड़ता था। बिहार से उठी संपूर्ण क्रांति की चिंगारी देश के कोने-कोने में आग बनकर भड़क उठी थी। इस अवसर पर गोष्ठी में कार्यालय प्रभारी जय सिंह यादव, लाल सिंह यादव, मनोज भारती, चन्द्रशेखर यादव, महेंद्र यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मदन कनौजिया, दिनेश मिश्रा, राजकिशोर गौतम व अभय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed