फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Primary Teachers' Association holds oath-taking ceremony

Sitapur News: प्राथमिक शिक्षक संघ का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Sun, 01 Nov 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 01 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Primary Teachers' Association holds oath-taking ceremony
सीतापुर। जिला पंचायत के नेहरू सभागार में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (सुशील पांडेय गुट) का शपथ ग्रहण समारोह एवं संगठनात्मक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल के संरक्षण में हुए समारोह में शिक्षक एकता, संगठन की मजबूती और शिक्षक हितों की रक्षा का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। बीएसए ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, राजनीतिक दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत आधार दिया। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम् की भावना के माध्यम से आपसी सद्भाव और विश्वबंधुत्व का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

समारोह में मनोज तिवारी, संतोष प्रजापति, मनीष रस्तोगी और पेंशनर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यदेव सिंह ने भी संबोधित किया। संगठन के संरक्षक आराध्य शुक्ला ने संगठन की अवधारणा, उद्देश्यों, सांगठनिक संरचना एवं भावी कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed