{"_id":"6952d2ee0185861719070236","slug":"practical-exams-will-begin-from-january-24-sitapur-news-c-102-1-slko1053-147209-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 24 जनवरी से शुरू होगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 24 जनवरी से शुरू होगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
Tue, 30 Dec 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 जनवरी से प्रारंभ होगी। इससे पहले प्रधानाचार्यों को कोर्स पूरा कराते हुए रिवीजन कराने के निर्देश दिए गए है। 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। इससे पहले प्रैक्टिकल परीक्षा करवाई जाएगी। परीक्षा का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। 24 जनवरी से एक फरवरी के बीच बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को कोर्स के अनुसार प्रैक्टिकल पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
प्रैक्टिकल परीक्षा से पहले डीआईओएस की तरफ से एक टीम बनाई जाएगी। यह टीम विद्यालयों में जाकर प्रयोगशाला के उपकरण व उनकी क्रियाशीलता को परखेंगी। जिससे प्रैक्टिकल के समय विद्यार्थियों को कोई दिक्कत न आने पाए। इससे पहले प्रधानाचार्यों को अपनी प्रयोगशाला में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रधानाचार्यों को प्रयोगशालाओं में केमिकल सहित अन्य उपकरण पूरी तरह दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है।