{"_id":"6a38336b064a36c66303e8ea","slug":"power-supply-was-disrupted-for-four-hours-in-the-city-and-seven-hours-in-the-villages-sitapur-news-c-102-1-slko1037-158473-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शहर में चार तो गांवों में सात घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शहर में चार तो गांवों में सात घंटे ठप रही बिजली
Mon, 22 Jun 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
हरगांव क्षेत्र में बिजली लाइन सही करता कर्मचारी। - संवाद
सीतापुर। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में इस समय अघोषित बिजली कटौती हो रही है। करीब 600 गांवों में सात घंटे तो शहर में चार घंटे की लंबी कटौती हुई। इस दौरान श्यामनाथ मोहल्ले में केबल बाक्स फुंक गया। नैपालापुर में दो इंसुलेटर दग गए। नई बस्ती में टूटकर एक-दूसरे पर गिर जाने से केबल फुंक गए। गांवों में जंपर उड़ने व तार टूटने से परेशानी हुई।
बिजली विभाग के मुताबिक शहर में 24 घंटे व गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर तय है। यह रोस्टर न तो शहर और न ही गांवों में फॉलो हो पा रहा है। शहर में रविवार सुबह ओवरलोड होने के चलते श्यामनाथ इलाके में केबल बाक्स फुंक गया। इससे 10 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई।
उपभोक्ताओं ने अफसरों से शिकायत की। इसके बाद मरम्मत का काम प्रारंभ हुआ। करीब चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
नैपालापुर इलाके में दोपहर करीब 12 बजे इंसुलेटर दग गए। इससे पांच मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभाग की टीमें मरम्मत करने में जुट गईं। शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन
इसी तरह शहर के नई बस्ती इलाके में शनिवार रात खंभे पर एक केबल टूटकर दूसरे पर जा गिरा। इससे पूरी लाइन कुछ ही देर में फुंक गई। रात में बिजली न आने से उपभोक्ताओं ने शिकायत की। बिजली न होने से लोगों की नींद खराब हो गई। छतों पर टहलकर बिजली आने का इंतजार करते रहे। करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो पाई।
पिसावां उपकेंद्र से जुड़े पिपरी शादीपुर, पिसावां, पथरी सहित अन्य गांवों में फाॅल्ट आ गया। कई जगहों पर गर्मी अधिक होने से जर्जर तार टूट गए। इससे करीब 80 गांवों में सात घंटे की लंबी बिजली कटौती हुई। इसी तरह रेउसा, रामपुर मथुरा, लहरपुर, तंबौर, सिधौली, बिसवां, मिश्रिख इलाके के गांवों में फाॅल्ट के चलते छह से सात घंटे की लंबी कटौती हुई।
उपभोक्ता महेश व राकेश ने बताया कि शिकायत के बाद सुनवाई नहीं होती है। तार जोड़ने में ही घंटों बीत जाते हैं। गर्मी में जब बिजली की जरूरत पड़ रही है तो कटौती खूब हो रही है। रामू ने बताया कि वोल्टेज इतना लो आ रहा है कि इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं चल पा रहे हैं। कूलर व एसी के लिए स्टेबिलाइजर की जरूरत पड़ रही है। इससे बहुत समस्या आ रही है।
-- -- -- -- -- -- -
लोड अधिक बढ़ा
गर्मी की वजह से लोड अधिक बढ़ गया है। इसी वजह से फाॅल्ट आ रहा है। शिकायत मिलने पर तत्काल फॉल्ट सही करवा दिया जाता है।
-ललित कृष्ण, अधीक्षण अभियंता