फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   power cut

10 घंटे बिजली गुल, लोग बेहाल

Sun, 11 Aug 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
power cut
मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी चल रही है। रविवार सुबह सात बजे गुल हुई बिजली देर शाम पांच बजे तक गायब रही। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। पानी का भी संकट खड़ा हो गया। इससे करीब ढाई लाख की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

मिश्रिख उपकेंद्र से पांच फीडर जुड़े हुए है। इनमें मिश्रिख शहरी, ग्रामीण, नैमिषारण्य, रामकोट व देवगवां फीडर शामिल है। उपकेंद्र को सीधे 33 केवी लाइन हुसैनगंज से सप्लाई की जाती है। जब कभी उपकेंद्र को आने वाली बिजली में दिक्कत आती है तो इन फीडरों की आपूर्ति गुल हो जाती है। रविवार को मिश्रिख लाइन में फाल्ट आ गई।
विज्ञापन

इससे सुबह सात बजे विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को फोन किया। अफसरों ने बताया मेन लाइन में फॉल्ट आ गई है। इसी से आपूर्ति बंद कर दी गई है। पेट्रोलिंग की जा रही है। धीरे-धीरे शाम हो गई। लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता उमाकांत त्यागी ने बताया कि मेन लाइन में दिक्कत आ गई थी।
रोस्टर के मुताबिक नहीं मिली आपूर्ति
मिश्रिख(सीतापुर)। पिछले एक सप्ताह से बिगड़ी आपूर्ति व्यवस्था की हकीकत परखने रविवार को एसडीएम विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। एसडीओ नदारद मिले। निरीक्षण में तमाम खामियां उजागर हुईं।

निर्धारित रोस्टर के अनुसार क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति नहीं पाई गई। शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं किया जा रहा था। तैनात अधिकारियो व कर्मचारियों द्वारा विद्युत लाइनों की समय से पेट्रोलिंग नहीं की जा रही थी। एसडीएम ने अफसरों को जल्द व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed