{"_id":"596e33a04f1c1be71f8b47c4","slug":"power-cut-on-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल आधे शहर की गुल रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल आधे शहर की गुल रहेगी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
power
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुरक्षण कार्य के चलते 20 जुलाई को सुबह 10:30 से दोपहर तीन बजे तक आधे शहर की बिजली गुल रहेगी। पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता आरबी यादव ने बताया कि 33 केवीए भवानीपुर, 33 केवीए मिश्रिख तथा 33 केवीए मिश्रिख तहसील लाइन का निर्माण चल रहा है। जिसमें तीनों लाइन आपस में क्रॉस कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
जिसके चलते भवानीपुर उपकेंद्र में शटडाउन लिया जाएगा। अनुरक्षण कार्य सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस के चलते विकासनगर, खूबपुर, गल्लामंडी, इस्माइलपुर, मन्नी चौराहा, रामलीला मैदान, मुंशीगंज, काजियारा, हरदोई चुंगी, श्यामनाथ, इस्लामबाग, एफसीआई, तारकनाथ मंदिर, तरीनपुर आदि मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
इसके बाद उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी। विद्युत उपभोक्ता कटौती से पूर्व अपनी-अपनी आवश्यकता के अनुसार बिजली का उपयोग कर लें।