फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Potato prices doubled in a week

हफ्ते भर में दोगुने हुए आलू के दाम

Fri, 01 Jul 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Potato prices doubled in a week
सीतापुर। नींबू और टमाटर के बाद अब सब्जियों के राजा कहे जाने वाले आलू ने भी रसोईघर का बजट बिगाड़ दिया है। एक सप्ताह के अंदर आलू की कीमत दोगुना हो गई है। इस समय 30 रुपये किलो आलू बिक रहा है। महिलाएं परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि बाहर से आवक कम होने के कारण ऐसे हालात बने हुए है। बरसात में दाम कम होने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले बाजार में आलू 15 रुपये किलो बिक रहा था। अब 25 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। फुटकर दुकानदार ने बताया कि पहले मंडी में आलू कम रेट में बिक रहा था। इस कारण कम रेट पर आलू बेचते थे, लेकिन दाम बढ़ जाने के कारण उनको भी अधिक दर पर आलू बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

थोक में आलू बेचने वालों का कहना है कि अन्य क्षेत्रों से आलू की आवक कम होने के कारण समस्या हो रही है। 100 रुपये किलो बिकने वाले नींबू और 60 रुपये किलो बिकने वाले टमाटर ने जिस बजट को बिगाड़ रखा है, उससे ज्यादा नुकसान आलू की बढ़ी कीमतों के कारण होेगा। एक समय नींबू और टमाटर न होने से गृहस्थी चल सकती है लेकिन आलू न होने से तो गृहस्थी चला पाना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी से महंगा मिल रहा आलू
फुटकर विक्रेता गोल्डी ने बताया कि पहले मंडी में थोक आलू की कीमत कम थी, इसलिए फुटकर में आलू सस्ता था। अब मंडी में ही आलूू की कीमत में उछाल आ गया है। इसकी वजह कम आवक है। इसके कारण लोगों को मजबूरी में महंगा आलू बेचना पड़ रहा है।
नीबू, टमाटर की कीमतों ने भी नहीं दी राहत
अचानक महंगे हुए नींबू और टमाटर के भाव अब तक कम नहीं हुए। दुकानदारों का कहना है कि बरसात तक तो इनके दामों में कमी होना काफी मुश्किल है। बाजार में टमाटर 60 से 70 रुपये प्रति किलो और नींबू 100 से 110 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इन दोनों के भावों में अभी तक कोई कमी नहीं हुई है।

कीमतें बढ़ने से महिलाएं परेशान
गृहिणी रामलली ने बताया कि अब तक आलू ही एक ऐसा ही विकल्प था जिसके सहारे गृहस्थी की गाड़ी चल रही थी। हर सब्जी के साथ उपयोग में होनेे वाला आलू भी अगर महंगा हो जाएगा तो काफी समस्या हो जाएगी। कोई सब्जी कितनी भी महंगी हो जाए तो इतना फर्क नहीं पड़ता लेकिन आलू की कीमत बढ़ जाने से बजट बिगड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed