फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Post-mortem report confirms strangulation of the girl

Sitapur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका का गला दबाने की पुष्टि

Wed, 14 Oct 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 14 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem report confirms strangulation of the girl
सीतापुर। मछरेहटा क्षेत्र में 12 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। दो चिकित्सकों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका को स्पष्ट करने के लिए शरीर के अंगों की स्लाइड सुरक्षित कर जांच के वास्ते लैब भेजी गई है। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मृतका का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि एसपी देर शाम तक मछरेहटा में डटे रहे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार शाम गांव के बाहर गन्ने के खेतों में बालिका का शव संदिग्ध हालत में मिला था। परिजनों ने गले पर नाखून के निशान देखकर गला घोंटने और दुष्कर्म की आशंका जताई थी। पुलिस ने देर रात अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को सुरक्षा के मद्देनजर गांव में डॉग स्क्वायड टीम तैनात रहने के साथ ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई। पुलिस संदेह के आधार पर कई लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रजनीश वर्मा ने बताया कि वीडियोग्राफी और पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। एसपी अंकुर अग्रवाल के मुताबिक, स्वाट और सर्विलांस समेत चार टीमों को लगाया गया है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed