{"_id":"605cd3928ebc3ec39955f5ce","slug":"policeman-reprimanded-for-negligence-sitapur-news-lko571410943","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर दरोगा को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर दरोगा को फटकार
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली परिसर में गुरुवार को पंचायत चुनाव को लेकर बैठक हुई। सिधौली सर्किल के थानों की डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह ने थानाध्यक्षों व उपनिरीक्षकों के साथ बैठक की। कप्तान ने लापरवाही पर अटरिया में तैनात दरोगा को फटकार लगाई।
डीएम व एसपी ने पुलिस की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद अफसरों ने बैठक में मातहतों को कई निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव में अपराधियों को पाबंद करने में कोई लापरवाही न बरती जाए।
संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का विशेष ध्यान रखा जाए। एसपी आरपी सिंह ने प्रत्येक हल्का इंचार्ज से उसके क्षेत्र के बूथों की संख्या, हिस्ट्रीशीटरों की संख्या व शस्त्र लाइसेंस व जमा शस्त्रों की संख्या व शराब के बारे में बिंदुवार जानकारी ली। इस दौरान थाना अटरिया में तैनात दरोगा दिनेश कुमार सिंह एसपी के सवालों के जवाब नहीं दे सके, जिसके चलते एसपी ने दरोगा को फटकार लगाई।
विज्ञापन
एसपी ने थानों के दारोगा व आरक्षियों से भी बारीकी से जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम संतोष कुमार राय, नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी सर्वेश शुक्ल, कोतवाली प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी, कमलापुर एसओ रामप्रकाश, अटरिया एसओ अरविंद कटियार, रामपुर कलां एसओ राजेश कुमार आदि मौजूद थे।