{"_id":"69692febafe5694e3505b179","slug":"police-reached-within-three-minutes-and-saved-the-life-of-the-woman-who-was-going-to-hang-herself-sitapur-news-c-102-1-slko1037-148325-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: फांसी लगाने जा रही महिला की पुलिस ने तीन मिनट में पहुंचकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: फांसी लगाने जा रही महिला की पुलिस ने तीन मिनट में पहुंचकर बचाई जान
Thu, 15 Jan 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां में फांसी लगाकर आत्महत्या करने जा रही एक महिला को पुलिस ने तीन मिनट में पहुंचकर फंदे से उतार लिया। इस वजह से महिला की जान बच गई। मोहल्ला झज्जर निवासी एक महिला ने फांसी लगाने का प्रयास किया।
बृहस्पतिवार दोपहर 3:26 बजे पीआरवी को एक व्यक्ति ने घटना की सूचना दी। इसके बाद महज तीन मिनट के भीतर पीआरवी पर तैनात कमांडर अमित मिश्रा व पायलट रतीश मौके पर पहुंच गए। घर की खिड़की से उन्होंने महिला को फंदा लगाते हुए देखा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से सुरक्षित उतार लिया। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि स्थानीय पुलिस पूर्व में भी एक महिला की जान ऐसे ही बचा चुकी है। एसपी ने इस त्वरित रिस्पांस के लिए पुलिसकर्मियों की सराहना की है।