फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Police raid seizes 33 quintals of firecrackers, three arrested

Sitapur News: पुलिस के छापे में मिले 33 क्विंटल पटाखे, तीन गिरफ्तार

Sun, 12 Oct 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 12 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Police raid seizes 33 quintals of firecrackers, three arrested
सिधौली। प्रशासन की सख्ती के बाद पटाखों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए शनिवार को कड़ी कार्रवाई की गई। शहर कोतवाली व सिधौली पुलिस द्वारा की गई छापे की कार्रवाई में कुल 33 क्विंटल पटाखे बरामद हुए। इस मामले में सिधौली व कोतवाली में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सिधौली कपूर कुमार ने बताया कि सिधौली पुलिस को नरोत्तम नगर के मिर्जापुर माफी के करीब एक मकान में अवैध ढंग से विस्फोटक सामग्री व पटाखे के भंडारण की सूचना मिली थी। इसके बाद मोनू फायर वर्क्स विक्रेता के मकान पर छापा मारा गया। वहां से 71 पेटी विस्फोटक सामग्री (करीब 16 क्विंटल) पटाखा बरामद किया गया। दुकान से नरोत्तम नगर निवासी दो सगे भाइयों मोहम्मद आमिर व जमीर अहमद को अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों बिना लाइसेंस के अवैध विस्फोटक सामग्री बेचने का कारोबार कर रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


वहीं, शहर कोतवाली के मोहल्ला फत्तन सराय से पुलिस टीम ने करीब 15 लाख रुपये के पटाखे बरामद किए गए। एएसपी उत्तरी अलोक सिंह ने बताया कि पुलिस को मोहल्ला फत्तन सराय निवासी मेहताब द्वारा पटाखों के अवैध कारोबार की सूचना मिली। सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोसले व प्रभारी निरीक्षक अनूप शुक्ल की टीम काे छापा मारने के निर्देश दिए। छापे में मेहताब के घर से अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। इसका वजन करीब 17 क्विंटल है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। आरोपी मेहताब पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed