फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Police forcibly cremated the teenager

Sitapur News: पुलिस ने जबरन कराया किशोर का दाह संस्कार

Tue, 25 Jul 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 25 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police forcibly cremated the teenager
सीतापुर। सकरन थाना क्षेत्र में छात्र की हत्या के मामले में पुलिस पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र दिया है। धनपुरिया निवासी विष्णु (14) शुक्रवार को घास काटने गया था। देर शाम उसका शव गांव के बाहर फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन

परिजनों ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने मामले को टालते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट केे आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही। शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरन शव का दाह संस्कार करा दिया। जबकि हिंदू धर्म में किशोरों का दाह संस्कार नहीं किया जाता है। इतने दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ितों ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। एसओ धनश्याम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed