फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Police encounter with robbery accused, one arrested, two absconding

Sitapur News: लूट के आरोपियो से पुलिस की मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दो फरार

Sun, 11 May 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 11 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with robbery accused, one arrested, two absconding
पकड़ा गया आरोपी।
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात चोरी के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली पुलिस पर मुठभेड़ के दौरान आरोपी भारी पड़े। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दो आरोपी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


बता दें कि 30 अप्रैल को बस स्टेशन के पास से एक ई रिक्शा चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसका ई रिक्शा चोरी किया गया था। शनिवार सुबह पुलिस ने इस चोरी में शामिल अंतर्जनपदीय बदमाश प्रदीप को गिरफ्तार किया था। शनिवार देर रात पुलिस को प्रदीप के साथ घटना में शामिल तीन अन्य बदमाशों के आने की सूचना मिली। शहर कोतवाली पुलिस ने हाइवे पर सदर मोहल्ला से जंगल जाने वाले मार्ग पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस टीम ने एक बाइक पर जा रहे तीन लोगों को रुकने का इशारा किया। इस पर एक युवक ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस टीम ने भी फायर किया। गोली एक आरोपी के पैर में लगी। उसे हिरासत में लिया गया। इसी बीच उसके दो अन्य साथी पुलिस टीम को चकमा देकर भाग गए। घायल आरोपी की पहचान अटरिया के कसावां गांव निवासी मतीन के रूप में हुई। उसने प्रदीप व दो अन्य साथियो के साथ मिलकर ई रिक्शा चोरी करने व उसके टुकड़े करने की घटना को अंजाम दिया था। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज
शहर कोतवाली पुलिस को दो बदमाश चकमा देकर भाग गए। इसके बाद एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के नेतृत्व में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। इसमें शहर कोतवाली एसओजी टीम की भी मदद लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed