फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pet dog bites seven, elderly man critical

Sitapur News: पालतू कुत्ते ने सात को काटा, बुजुर्ग गंभीर

Sun, 14 Dec 2025 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Pet dog bites seven, elderly man critical
पिसावां। नेरी ग्राम पंचायत में शुक्रवार देर शाम एक पालतू कुत्ते ने गांव के ही सात लोगों पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक बुजुर्ग की हालत गंभीर है। सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। नेरी निवासी रामसेवक का पालतू कुत्ता शुक्रवार देर शाम घर के बाहर बैठा था। इसी बीच वह अचानक आक्रामक हो गया। उधर से गुजर रहे नेरी निवासी कृष्णकांत (84) को देख दौड़ा लिया। वह बचने के लिए भागे लेकिन कुत्ता उन पर कूद पड़ा। काटकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

किसी तरह ग्रामीणों ने उन्हें चंगुल से छुड़ाया। हालांकि तब तक कुत्ता शरीर के कई हिस्सों से मांस को नोच चुका था। इसके बाद कुत्ते ने गांव के ही छह लोगों को दौड़ाकर काट लिया। कुत्ते के डर से कई लोग अपने घरों में घुस गए।
विज्ञापन

कुत्ते के हमले में संगीता (38), यश मिश्रा (18) के अलावा चार अन्य लोग घायल हो गए। इनमें बुजुर्ग कृष्णकांत की हालत गंभीर है। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

g घरों में दुबके बच्चे : कुत्ते के हमले के बाद गांव में दहशत व्याप्त हो गई। ग्रामीणाें ने घर के बाहर खेल रहे अपने बच्चों को वापस बुला लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि रामसेवक का कुत्ता पहले भी आक्रामक हो चुका है। शिकायत के बाद भी ये लोग कुत्ते को खुला छोड़ देते हैं। ग्रामीणों की सूचना के बाद पशु चिकित्सक मौके पर जांच करने पहुंचे।

g आज भी सीएचसी पहुंचे नौ अन्य घायल : सीएचसी पिसावां में शनिवार को भी कुत्ते के हमले में जख्मी नौ लोग पहुंचे। इनमें अन्य गांवों के लोग शामिल रहे। सभी को पहला डोज दिया गया। इनमें कचूरा निवासी कालीप्रसाद (76), शिवसिंहपुरवा निवासी अमोल चंद (60), गुरसंडा निवासी सिफायत (54), मूड़ाखुर्द निवासी मुन्नालाल (65), मूड़ाखुर्द निवासी जितिन (15), रनुवा निवासी अभिषेक (14), माथन निवासी अरमान (2), हरनी निवासी मन्नीलाल (45) और हरनी निवासी सुरजीत (5) शामिल रहे। वहीं, 19 लोगों को वैक्सीन की सेकेंड डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed