फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Personnel will get training for counting of votes

मतगणना के लिए कार्मिकों को मिलेगी ट्रेनिंग

Tue, 01 Mar 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Personnel will get training for counting of votes
सीतापुर। 10 मार्च को नौ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना एपीटीसी और 11वीं पीएसी की नौ बैरकों में की जाएगी। इसके लिए तकरीबन 11 हजार मतगणना कार्मिकों की तैनाती की गई है। प्रत्येक टेबल पर माइक्रो आब्जर्वर के सुपरविजन में मतगणना कार्मिक काउंटिंग करेंगे। ईवीएम से किस प्रकार मतों की गणना करनी है, इसके लिए कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण संभवत: पांच मार्च को मास्टर ट्रेनरों के द्वारा सीतापुर शिक्षण संस्थान में दिया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

नौ विधानसभा क्षेत्रों के 3870 बूथों पर 23 फरवरी को मतदान संपन्न होने के बाद सभी ईवीएम को पीएसी के संबंधित बैरकों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। इन्हीं बैरकों में मतों की गणना 10 मार्च को की जाएगी। गणना शांतिपूर्ण सकुशल कराने के लिए मतगणना कामिकों की तैनाती की गई है। इसके लिए 264 मतगणना टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक टीम के साथ एक माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इनके सुपरविजन में ही मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतगणना कराए जाने के लिए कार्मिकों को संभवत: पांच मार्च को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे मतगणना कार्य सुचारु रूप से हो सके। मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए पहले तीन मार्च को जिला प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद में मास्टर ट्रेनरों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। एपीओ दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया 11 हजार कार्मिकों को मतगणना का प्रशिक्षण पांच मार्च को दिया जाएगा। साथ ही मास्टर ट्रेनरों को तीन मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

33 टीमें करेंगी पोस्टल बैलेट की गिनती
ईवीएम में पड़े मतों की गणना के साथ ही पोस्टल बैलेट से हुए मतदान की भी गणना की जानी है। इसके लिए अलग से कार्मिकों की तैनाती की गई है। 33 टीमों को इसकी जिम्मेदारी दी गई। वह माइक्रोऑब्जर्वर की देखरेख में पोस्टल बैलेट की गणना करेंगे। यह गणना कैसे की जानी है, इस संबंध में उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed