फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People will get rid of jam in the city

शहर में लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा

Tue, 07 Jun 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
People will get rid of jam in the city
सीतापुर। शहर में जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। दुकानों के बाहर खड़े होने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शहर के लालबाग पार्क में बनी पार्किंग की क्षमता बढ़ा दी गई है। अब वहां पर एक साथ 300 वाहन खड़े हो सकेंगे। शहर में इधर-उधर घूम रहे आटो ई-रिक्शा वालों को भी स्टैंड मिलेगा। रोडवेज बस स्टॉप के निकट स्टैंड तय कर दिए गए है। इन स्टैंड से वे शहर के बाहर तय रूट के अनुसार चलेंगे।
विज्ञापन

शहर में जाम की बड़ी समस्या है। लालबाग आने पर लोग अपना वाहन नो पार्किंग में खड़ा कर देते हैं। दुकानों के बाहर तमाम वाहन खड़े रहते है। इससे आये दिन जाम की समस्या बनी रहती है। अब यह समस्या दूर हो गई है। शहर के मध्य लालबाग पार्किंग की क्षमता बढ़ा दी गई है। अब यहां पर एक साथ करीब 300 वाहन खड़े हो सकेंगे। यह पार्किंग चल रही थी पर क्षमता कम होने से वाहनों को खड़ा करने में दिक्कत आती थी। अब जब क्षमता बढ़ दी गई है तो दो पहिया से लेकर चार पहिया तक के वाहन आराम से खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन

शहर में मनचाहे तरीके से चल रहे ई-रिक्शा व ऑटो अब स्टैंड पर ही खड़े होकर सवारियां भर सकेंगे। शहर में प्रत्येक स्थान पर रुक कर सवारियां भरने की मनाही रहेगी। ये तय रूट पर ही चलेंगे। शहर के अंदर इनका प्रवेश वर्जित रहेगा। नगर पालिका ने आटो ई-रिक्शा के तीन तीन स्टैंड तय कर दिए है। अभी इन स्टैंडों पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। नगर पालिका का कहना है कि सुविधाओं में इजाफा होने के बाद शुल्क निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में तय हुए स्टैंड
शहर के रोडवेज बस स्टॉप के निकट सेठी अस्पताल के पास ई-रिक्शा का स्टैंड बनाया गया है। इस स्टैंड पर ही ई-रिक्शा रुकेंगे। इसके अलावा अन्य किसी भी स्थान पर सवारियां नहीं भर सकेंगे। होटल लैंडमार्क के पास आटो के लिए स्टैंड तय किया गया है। होटल एप्पल के पास आटो व ई-रिक्शा दोनों के लिए स्टैंड रहेगा। शहर के अंदर से सुबह नौ बजे के बाद किसी भी ई-रिक्शा व ऑटो को नहीं जाने दिया जाएगा।
गल्ला मंडी की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा जीआईसी चौराहे से होते हुए बहुगुणा चौराहे से सेठी अस्पताल के सामने स्टैंड पर पहुंचेंगे। पुराने सीतापुर की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा भी जीआईसी वाले मार्ग से स्टैंड तक जाएंगे। शहर के अंदर किसी भी ऑटो को जाने नहीं दिया जाएगा।
स्ट्रीट वेंडर के लिए जमीन आरक्षित
शहर में स्ट्रीट वेंडर के लिए जमीन आरक्षित कर दी गई है। इससे अब स्ट्रीट वेंडर शहर में इधर-उधर अपनी दुकान नहीं लगा सकेंगे। नगर पालिका ने कैंची पुल के पास सड़क के दोनों किनारे पड़ी जमीन पर स्ट्रीट वेंडरों को आवंटित कर दी है। अब नगर पालिका जल्द बोर्ड लगवाएगी। शौचालय व पेयजल की व्यवस्था करवाई जाएगी। इसके बदले फिलहाल कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस जगह पर उन्हीं लोगों को कारोबार करने की अनुमति मिलेगी, जिनका नगर पालिका में स्ट्रीट वेंडर का पंजीकरण होगा।

नगर पालिका ने आटो ई-रिक्शा के लिए स्टैंड तय कर दिए है। पार्किंग की क्षमता बढ़ा दी गई है। स्ट्रीट वेंडर अब अपने निर्धारित जगह पर ही कारोबार कर सकेंगे।
- वैभव त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed