{"_id":"67dc617c16d1e41f610c4773","slug":"people-caught-constable-posted-in-prv-with-girl-at-midnight-in-sitapur-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आधी रात युवती के साथ पकड़ा गया डायल 112 का आरक्षी, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आधी रात युवती के साथ पकड़ा गया डायल 112 का आरक्षी, लोगों ने किया हंगामा
Fri, 21 Mar 2025 12:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:12 AM IST
सार
सीतापुर में बजरंगदल कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने आधी रात डायल 112 का आरक्षी को युवती के साथ पकड़ा। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
युवती के साथ पकड़ा गया आरक्षी
- फोटो : वायरल वीडियो से ग्रैब
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में गुरुवार की रात लोगों ने पीआरवी में तैनात सिपाही को युवती के साथ पकड़ लिया। इसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो थोड़ी ही देर में वायरल हो गया।
विज्ञापन
मामला सदरपुर थाना क्षेत्र का। यहां आरक्षी महेंद्र सोनकर 112 पीआरवी में तैनात है। रात में यह क्षेत्र की ही एक युवती के साथ सधना मोड़ के पास मौजूद था। जानकारी मिली तो बजरंगदल कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने इसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- यूपी: बेसिक शिक्षकों के तबादले, 22 मार्च तक डाटा अपडेट करने का दिया गया मौका, एक अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया
विज्ञापन
आरक्षी के साथ मारपीट करने की बात भी सामने आई है। पुलिस की तरफ से कहा गया कि आरक्षी महेंद्र सोनकर अपनी परिचित महिला के साथ ड्यूटी समाप्त कर जा रहे थे। रास्ते में शराब के नशे में कुछ लोगों द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई। एसपी चक्रेश मिश्र के निर्देश पर महिला की तहरीर पर अभद्रता करने वाले आरोपियों को चिन्हित कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन