{"_id":"5efa219f8ebc3e42cc661df0","slug":"pay-asha-workers-on-time-dm-sitapur-news-lko5283521151","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से आशा कार्यकर्ताओं का करें भुगतान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से आशा कार्यकर्ताओं का करें भुगतान : डीएम
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर प्रगति जानी। बाद में उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि वे आशा कार्यकर्ताओं का समय से भुगतान करें। कलेक्ट्रेट सभागार में उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, परिवार नियोजन, निश्चय योजना के अतिरिक्त अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना में पिछड़े अर्बन सीतापुर क्षेत्र सहित गोंदलामऊ, बिसवां, कसमण्डा, मछरेहटा की प्रगति सुस्त मिली।
इस पर उन्होंने इसमें तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रिपोर्ट समय से प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर फंड का डायवर्जन अन्य मदों में करके भुगतान न कराया जाए। अपरिहार्य स्थिति में जिला स्तर से अनुमति प्राप्त कर ही फंड डायवर्जन किया जाए। उन्होंने अभी तक किए गए फंड डायवर्जन की जांच जिला स्तरीय कमेटी कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक वर्मा, जिला अस्पताल सीएमएस डॉ. एके अग्रवाल, महिला अस्पताल सीएमएस डॉ. सुषमा कर्णवाल, क्षेत्राधिकारी सदर योगेंद्र सिंह समेत चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारी व सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में लापरवाही पर डीपीओ से मांगा जवाब
जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने बैठक में बताया संचारी रोग अभियान एवं दस्तक अभियान का दूसरा चरण पहली से 31 जुलाई तक चलेगा। निर्देश दिए कि सभी विभाग समय से कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करें तथा उसका अनुपालन सुनिश्चित करें। सभी एसीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि शासनादेश में उल्लिखित निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अभियान में प्रधानों का अभी तक संवेदीकरण न कराए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कराने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लापरवाही पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर का स्पष्टीकरण तलब किया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर छात्रों एवं अभिभावकों को दिमागी बुखार के विषय में बताया जाए।
जल निगम के अफसरों को भी फटकारा
बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम के सहायक अभियंता अजय प्रभाकर को फटकारते हुए क्षतिग्रस्त सभी सड़कों एवं गलियों को ठीक कराने को कहा। कहा कि इनमें लापरवाही होने पर दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने सीतापुर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी गलियों की सूची तैयार करें, जिन्हें जल निगम द्वारा क्षतिग्रस्त करने के बाद ठीक नही किया गया है और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना कार्रवाई की संस्तुति के साथ जलनिगम के उच्चाधिकारियों को भी भेजी जाएगी।
नालों की नियमित कराएं सफाई
जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता के व्यापक प्रबंध किए जाएं। नालों की नियमित रूप से सफाई करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं पर जलभराव न हो। निचली भूमि या नम भूमि जहां पर पानी एकत्रित हो वहां तत्काल कीटनाशकों का छिड़काव नियमित रूप से कराया जाए। नाला गैंग तैयार रखा जाए तथा मशीनें तैयार रखी जाएं। रोड कटिंग जहां पर हो अथवा कोई गड्ढा हो उसे तत्काल ठीक कराया जाए। जिससे कोई दुर्घटना न हो। पानी की आपूर्ति के दौरान यह सुनिश्चित किया जाये कि पेयजल स्वच्छ हो।