{"_id":"67292444c740743dda04bd45","slug":"patients-reached-district-hospital-sitapur-twice-as-many-times-struggled-for-hours-for-treatment-sitapur-news-c-13-1-lko1022-939194-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जिला अस्पताल सीतापुर में दोगुने पहुंचे मरीज, इलाज के लिए घंटों जूझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जिला अस्पताल सीतापुर में दोगुने पहुंचे मरीज, इलाज के लिए घंटों जूझे
Tue, 05 Nov 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते इलाज कराने में मरीज घंटों जूझते रहे। पर्चा काउंटर से लेकर पैथोलॉजी में आधे घंटे तक इंतजार के बाद नंबर आया। दोपहर दो बजे तक भीड़ बनी रही। करीब 3100 मरीजों ने इलाज करवाया। आम दिनों की तुलना में करीब दोगुना मरीज अस्पताल पहुंचे।
दिवाली की छुट्टी के बाद सोमवार को सुबह से ही मरीज अस्पताल पहुंचने लगे थे। सुबह आठ बजे ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लगी नजर आईं। इसके बाद ओपीडी पहुंचे तो वहां भी काफी मरीज पहले से ही मौजूद थे। सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन व ईएनटी कक्ष में दिखाई दी। चिकित्सक डॉ. गौरव मिश्रा ने बताया बुखार, खांसी व पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। वहीं, फिजिशियन कक्ष में सांस, दमा व दिल के मरीजों की संख्या भी अधिक नजर आई। इन मरीजों को इलाज कराने में ही दो घंटे बीत गए। जब पैथोलॉजी पहुंचे तो वहां पर भी नंबर लगे हुए थे। दो बजे तक मरीज इधर-उधर भटकते रहे। ओपीडी में शनिवार की अपेक्षा करीब एक हजार अधिक मरीज पहुंचे। इससे मरीजों को इलाज कराने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
11 बजे के बाद नहीं लिए गए सैंपल
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में एक दिन में करीब 550 जांच की सुविधा है। सोमवार को दूरदराज इलाके से आए मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल सकी। 11 बजे के बाद अस्पताल में सैंपल लेना बंद कर दिया गया। इससे मरीज जांच करवाने के लिए भटकते रहे। मरीजों को मंगलवार को फिर से बुलाया गया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि 11 बजे तक ही कोटा फुल हो जाता है। जांच करने में दो से तीन घंटे लगते हैं। इसी वजह से सैंपल लेना बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
अधिक पहुंचे मरीज
जिला अस्पताल में सोमवार को काफी अधिक संख्या में मरीज पहुंचे थे। इस समय वायरल के मरीज अधिक आ रहे हैं।
डॉ. इंदर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल