फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Passengers are troubled due to lack of roadways bus station

Sitapur News: रोडवेज बस स्टेशन न होने से यात्री परेशान

Mon, 01 Dec 2025 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Passengers are troubled due to lack of roadways bus station
लहरपुर में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में बैठते यात्री। - फोटो : लहरपुर में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में बैठते यात्री।
लहरपुर (सीतापुर)। नगर में रोडवेज बस स्टेशन न होने से मुसाफिरों को प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ता है। नगर से जुड़े अधिकतर मार्गों पर प्राइवेट बसों का संचालन होता है। कुछ मार्गों पर इक्का-दुक्का रोडवेज बसें संचालित हैं, लेकिन इनके आवागमन का कोई समय निर्धारित नहीं होने तथा बसों के ठहराव के लिए बस स्टेशन न होने से मुसाफिरों को इन बसों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह से लोग प्राइवेट बसों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

लहरपुर से सीतापुर, खैराबाद, बिसवां, तंबौर, लखीमपुर, हरगांव व भदफर के लिए प्राइवेट बसें संचालित हैं, जो निर्धारित दूरी अपने तरीके व समय से पूरी करती हैं। लहरपुर से उक्त स्थानों की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है, लेकिन प्राइवेट बस चालक इस दूरी तक पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे लेते हैं। यही नहीं अक्सर सवारियां भरने के प्रयास में काफी समय लहरपुर में बीत जाने पर यह चालक तेज रफ्तार से बसें दौड़ाते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

सबसे खराब स्थिति रोडवेज बसों के संचालन की है। रोडवेज बस स्टेशन न होने के कारण यह बसें यात्रियों के इंतजार में सड़कों पर खड़ी होती हैं। समय सारणी का अभाव मुसाफिरों के लिए तो दिक्कत पैदा ही करता है, वहीं इसकी वजह से अधिकांश बसें खाली दौड़ती नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार चुनावी मुद्दा बना है रोडवेज बस स्टेशन
निकाय चुनाव से लेकर एमपी-एमएएल चुनाव तक नगर में एक अदद रोडवेज बस स्टेशन की दरकार जताते हुए प्रत्याशी वोटरों को रिझाकर वोट हासिल कर लेते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद यह फिर अगले चुनाव का मुद्दा बनकर रह जाता है। नगर के कुछ समाजसेवियों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री को पत्र भेज कर रोडवेज बस स्टेशन निर्माण की मांग जाती रही है, लेकिन अभी तक नतीजा ढाक के तीन पात ही साबित हो सका है।

मुख्यमंत्री से मिलकर नगर में बस स्टेशन के लिए मांगपत्र दे चुका हूं, उन्होंने जल्द बस स्टेशन बनाए जाने का आश्वासन दिया है।
-हाजी जावेद, अध्यक्ष नगर पालिका लहरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed