{"_id":"659042cccbc760155301172b","slug":"parsada-to-kalupurwa-road-will-be-built-with-rs-90-lakhs-sitapur-news-c-102-1-slko1053-7782-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 90 लाख से बनेगा परसदा से कालूपुरवा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 90 लाख से बनेगा परसदा से कालूपुरवा मार्ग
Sat, 30 Dec 2023 09:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 30 Dec 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र में परसदा से कालूपुरवा संपर्क मार्ग की सूरत जल्द बदलेगी। इस मार्ग पर 90 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे। मिश्रिख विधायक के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने मंजूरी दे दी है। इससे जल्द ही सड़क निर्माण शुरू होगा। इस मार्ग पर आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतें होती है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक से सड़क निर्माण की मांग की थी। विधायक रामकृष्ण भार्गव ने इसका प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को दिया था। विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 90 लाख की लागत से सड़क बनाई जाएगी। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। उम्मीद है एक सप्ताह के अंदर सड़क बनने लगेगी।
कटिया व परसदा गांव में बनेगी इंटरलाॅकिंग
सीतापुर। मछरेहटा विकासखंड के परसदा व कटिया गांव के अंदर इंटर लाॅकिंग लगाई जाएगी। इन दोनों गांवों में सड़क खराब है। जलनिकासी के लिए नालियां तक नहीं हैं। इसकी वजह से ग्रामीणों को बहुत दिक्कतें आ रही है। विधायक ने इन दोनों गांव में इंटर लाॅकिंग के लिए प्रस्ताव भेजा है। विधायक ने बताया यहां पर एक करोड़ से इंटर लॉकिंग का कार्य कराया जाएगा।
मिल गई है मंजूरी
कटिया से कालूपुरवा सड़क की मंजूरी मिल गई है। यहां पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। वहीं परसदा व कटिया में भी इंटरलार्किग का कार्य जल्द कराया जाएगा।
रामकृष्ण भार्गव, विधायक मिश्रिख, विधानसभा