{"_id":"690b9a2370c6711bae0a5d54","slug":"parking-facility-to-be-developed-at-rajghat-with-an-investment-of-rs-1563-crore-sitapur-news-c-102-1-slko1037-143589-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 15.63 करोड़ से राजघाट पर विकसित होगी पार्किंग सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 15.63 करोड़ से राजघाट पर विकसित होगी पार्किंग सुविधा
Thu, 06 Nov 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। नैमिषारण्य के राजघाट पर करीब 15 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से हाईटेक पार्किंग सुविधा को विकसित किया जाएगा। इसके लिए 1.86 करोड़ एकड़ जमीन को चिह्नित कर पार्किंग स्थल पर प्रस्तावित निर्माण कार्यों का एक प्रस्ताव भी तैयार कर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को भेजा गया है। इसके विकसित होने से यहां दर्शन पूजन के लिए बाहरी जिलों व प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।
उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को भेजे गए इस प्रस्ताव के अनुसार गोमती नदी के तट पर राजघाट के पास इस हाईटेक पार्किंग का निर्माण कार्य कराया जाएगा। कुल 7528 वर्ग मीटर में यानि 1.86 एकड़ भूखंड पर पार्किंग सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। इसमें 600 वर्ग मीटर भूखंड पर बहुउद्देशीय ब्लॉक का निर्माण होगा। जिसमें श्रद्धालुओं के रुकने की भी व्यवस्था होगी। साथ ही 100 वर्ग मीटर में वाहनों की पार्किंग के लिए विभिन्न सुविधाएं मुहैया होंगी। इसमें ई चार्जिंग प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। परिसर में 22 बसों के साथ 75 कारों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी। इसके साथथीह 28 ई रिक्शों की पार्किंग के लिए भी अलग स्थान निर्धारित रहेगा। इस पार्किंग परिसर में करीब 75 मीटर का रैंप भी होगा। वहीं, राजघाट पार्किंग स्थल पर प्रवेश के लिए 2860 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का सौंदर्यीकरण कार्य भी कराया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रजाति के फूल के पौधे व फलदार पेड़ लगाए जाएंगे।
120 ड्राइवरों के रुकने के लिए बनेगा शेड
पार्किंग परिसर में 120 ड्राइवरों के रुकने के लिए एक ड्राइवर शेड का निर्माण भी किया जाएगा। इसी के पास से एक रास्ता आश्रम के लिए भी निकला हुआ है। पार्किंग परिसर का एक छोर राजघाट के इंट्रेंस से भी जुड़ेगा। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे पार्किंग परिसर को सीसीटीवी कैमरा व पार्किंग सॉफ्टवेयर से भी लैस किया जाएगा।