फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Parents are circling the banks, the amount of 31 thousand hangs

बैंकों के चक्कर काट रहे अभिभावक, 31 हजार की धनराशि लटकी

Mon, 24 Jan 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Parents are circling the banks, the amount of 31 thousand hangs
सीतापुर। जिले के करीब 31 हजार नौनिहाल डीबीटी का लाभ पाने से वंचित हैं। वजह है कि बैंक अधिकारी इनके खाते ठीक नहीं कर रहे हैं। परेशान अभिभावक बैंक के चक्कर काटने को मजबूर हैं। डीएम ने भी इस पर नाराजगी जताई पर बैंकों की कार्यशैली सुधर नहीं रही है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों को जूता-मोजा, स्वेटर व बैग समेत अन्य सुविधाएं दी जा रही है। प्रति बच्चा 1100 रुपये जूता-मोजा, यूनीफॉर्म, बैग व स्वेटर खरीदने को दिया जा रहा। यह धनराशि सीधे अभिभावकों के खाते में भेजी जा रही है। जिले में करीब 31 हजार बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। वजह है कि किसी का खाता आधार कार्ड से नहीं जुड़ा है तो किसी ने तीन माह से अधिक समय से खाता चालू नहीं रखा है। किसी ने खाता संख्या व आईएफसी कोड गलत दर्ज किया है।
विज्ञापन

शासन ने इन नौनिहालों की सूचना बीएसए को भेज दी थी। जिला स्तर पर इसकी जांच शिक्षकों से करवाई गई। अभिभावकों से बैंक जाकर कमियां दूर कराने को कहा गया। वहीं शिक्षकों ने भी बैंक अधिकारियों से गुहार लगाई। इसके बावजूद बैंक अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इससे इन बच्चों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जिले में 5.74 लाख नौनिहालों को योजना का लाभ मिलना था, जिसमें करीब 5.43 लाख लाभान्वित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1400 बच्चे मिल चुके हैं फर्जी
डीबीटी के तहत प्रत्येक नौनिहाल को 1400 रुपये मिलने हैं। योजना के तहत आधार कार्ड के जरिए पैसा सीधे बैंक में भेजा जा रहा है। एक ही आधार कार्ड नंबर से एक से दो विद्यालयों में नौनिहालों ने आवेदन कर दिए थे। जिले में करीब 1400 बच्चे ऐसेे थे। जिनके आवेदन दो जिले में हुए थे। इस पर विभाग ने इन सभी को लाभ देने से वंचित कर दिया है।

लिखा गया है पत्र
बैंकों द्वारा खातों को सही करने में देरी की जा रही है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी गई थी। जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को जल्द ही कमियां दूर करने के लिए पत्र लिखा गया है।
- अजीत कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed