{"_id":"5e3b091c8ebc3ee5ba7df372","slug":"pac-found-drunk-sitapur-news-lko5068981195","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत पड़ा मिला पीएसी जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत पड़ा मिला पीएसी जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। भतीजी की शादी में शिरकत के लिए अवकाश पर निकला 27वीं वाहिनी पीएसी का जवान बुधवार सुबह शहर कोतवाली इलाके के पड़ाव के पास नशे में धुत पड़ा मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से निकलने के बाद उसने फिर शराब पी। उसे वाहिनी ले जाया गया।
27वीं वाहिनी पीएसी में तैनात पीएसी जवान सुर्जीत सिंह छुट्टी लेकर निकला था। बुधवार की सुबह वह शहर के पड़ाव के पास नशे में धुत पड़ा मिला। वर्दीधारी के नशे में धुत देखकर लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कुछ घंटे बाद वह पुन: अस्पताल से निकला और दोबारा शहर में ही शराब के नशे में धुत पड़ा मिला। उसे दोबारा जिला अस्पताल लाया गया। वहां से देर शाम उसको वाहिनी ले जाया गया। घटना को लेकर 27वीं वाहिनी पीएसी के सूबेदार मेजर राम इकबाल ने बताया कि सुर्जीत ने भतीजी की शादी में जाने के लिए छुट्टी ली थी।
विज्ञापन
उसके बाद वह घर न जाकर नशे में पड़ा मिला। उसको जिला अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया था। उसके बाद दोबारा वह शराब पीकर पड़ा मिला। अब उसे पीएसी वाहिनी लाया गया है। पीएसी के कमांडेंट एमआर सिंह का कहना है कि आरक्षी नशे की हालत में पाया गया है। जांच कर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।