{"_id":"6879422bb03ef56fa40fa257","slug":"outrage-over-kanganas-comment-on-iron-man-sitapur-news-c-102-1-stp1002-136557-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लौह पुरुष पर कंगना की टिप्पणी से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लौह पुरुष पर कंगना की टिप्पणी से आक्रोश
Fri, 18 Jul 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल पर भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से डॉ. भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति के लोगों में रोष है। समिति के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बीके सिंह को सौंपा। इसमें कंगना के बयान की निंदा करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
डॉ. भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल पर जो टिप्पणी की है वह पूरी तरह से गलत है। इस अवसर पर समिति के सचिव राजाराम गौतम, कोषाध्यक्ष अरविंद गौतम, आलोक आजाद, डॉ. अखिलेश, संतोष, विनय यादव, गणेश वर्मा, मेराज अहमद, बबलू प्रधान आदि उपस्थित रहे।