{"_id":"687a91f0d1fa938d4e053679","slug":"operations-of-two-hospitals-halted-due-to-death-of-mother-and-child-sitapur-news-c-102-1-slko1053-136630-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में दो अस्पतालों का संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में दो अस्पतालों का संचालन ठप
Fri, 18 Jul 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। शुक्रवार को सक्रिय दिखे अधिकारियों ने जांच के बाद लाइफ लाइन हॉस्पिटल व मर्सी हॉस्पिटल को बंद करा दिया। क्षेत्र के इन दोनों अस्पतालों में जच्चा-बच्चा की मौत होने पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया था।
नोडल अधिकारी/एसीएमओ डॉ. मनोज देशमणि ने ग्राम लालपुर बाजार निवासी मुस्कान व नवजात की मौत के प्रकरण का संज्ञान लिया। नगर के लाइफ लाइन हॉस्पिटल की शुक्रवार को जांच की।
जांच पूरी होने तक अस्पताल का संचालन रोक दिया गया है। इसके बाद मर्सी हॉस्पिटल में गर्भवती का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के बारे में जानकारी ली। अस्पताल स्टाफ कोई भी जानकारी नहीं दे सका। इस पर टीम ने इस अस्पताल को भी बंद करवा दिया। डॉ. मनोज देशमणि ने बताया कि नोटिस दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है। जांच पूरी होने तक दोनों अस्पतालों का संचालन बंद रहेगा।