{"_id":"61e1d3756850b104e922fb77","slug":"one-year-kid-along-with-51-in-new-covid-positive-case-sitapur-news-lko61349491","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल के बच्चे समेत 51 लोग और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल के बच्चे समेत 51 लोग और संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक साल के एक बच्चे समेत 51 लोगों संक्रमित हुए हैं। इन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 296 पहुंच गई है। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शहर से लेकर गांव व कस्बों के लोग संक्रमित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बिसवां का एक साल का एक बच्चा संक्रमित हुआ है।
इस बच्चे को दिक्कत होने पर लखनऊ में आरटीपीसीआर जांच करवाई गई थी। जिसमें यह संक्रमित निकला है। इसे होम आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा 50 अन्य लोग संक्रमित हुए हैं। जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या 296 पहुंच गई है। जिसमें 295 लोग होम आइसोलेट है, जहां पर इनको इलाज दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इनको फोन करके रोजाना इनके स्वास्थ्य की मॉनीटरिंग कर रहा है।
एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया जिले में रोजाना दो हजार से अधिक जांचें हो रही हैं। लखनऊ व सीतापुर की लैब में जांच करवाई जा रही है। संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। शहर के लोहारबाग, कांशीराम कॉलोनी, शास्त्री नगर, विकास नगर, खूबपुर, सुदामापुरी, हेमपुरवा, राधिकापुरी, हरदोई चुंगी, हबीबपुर, शिवपुरी, केशव ग्रीन सिटी में केस मिले है। इसके अलावा चमखर, कबरा, चैनपुरवा, सरिया, 11वीं वाहिनी पीएसी, पुलिस लाइन, बिसवां, बसेती, बहेरवा, चिथरी, दौलतपुर, सेरवा, शिवथान मिश्रिख, ईरापुर आदि जगहों पर कोरोना के केस मिले है।