फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   One woman dies of fever, eight children admitted

बुखार से एक महिला की मौत, आठ बच्चे भर्ती

Sat, 18 Sep 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
One woman dies of fever, eight children admitted
सीतापुर। जिले में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था। दो दिन पहले महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं चिल्ड्रेन वार्ड में आठ बच्चे भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे हैं। रामकोट क्षेत्र निवासिनी मुन्नी देवी को तेज बुखार के साथ कई अन्य समस्याएं बनी हुई थीं। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शुक्रवार को मुन्नी देवी की मौत हो गई है।
विज्ञापन

वहीं चिल्ड्रेन वार्ड में बच्चों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को बुखार के चलते आठ बच्चे भर्ती किए गए हैं। ग्राम इब्राहिम महमूदाबाद की अलीसा (3), हरगांव की जूली (7), इमलिया सुल्तानपुर की जीनत (5), कोतवाली देहात इलाके की गड़ीपुर निवासी शिवानी (12), सदर कोतवाली इलाके के मोहदद्दीपुर निवासी आशू वर्मा (11), कोतवाली सदर इलाके के चालू (12), हरगांव इलाके के अंगेठा निवासी दीपक (5), मछरेहटा इलाके के सलहाबाद निवासी राशी (8) को बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में इस समय मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। फिर भी जरूरत के अनुसार मरीजों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed