फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   One day's salary of two SDO will be deducted

Sitapur News: दो एसडीओ का कटेगा एक दिन का वेतन

Sat, 10 May 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 10 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
One day's salary of two SDO will be deducted
सीतापुर। बिजली विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने विद्युत व्यवस्था संबंधी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तय समयावधि में करने का निर्देश दिया। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित होने पर मछरेहटा और सिधौली टाउन के एसडीओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बिजली आपूर्ति की स्थिति, आपूर्ति में आ रही बाधाओं एवं दुर्घटना से बचाव के बारे में समीक्षा की। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु के दौरान बिजली की मांग को देखते हुए मानकों के अनुसार निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर निर्धारित समयावधि में ठीक कराने और निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर लगाए जाने की धीमी प्रगति पर जनशक्ति बढ़ाते हुए लक्ष्य के अनुसार पूरे जिले में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के भी उन्होंने निर्देश दिए। कहा कि आपूर्ति में कोई भी फाल्ट आने पर तत्काल उसे ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि लाइनों के सुदृढ़ीकरण का कार्य प्राथमिकता पर पूरा कराया जाए। विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में अधीक्षण अभियंता रामशब्द सहित सभी अधिशासी अभियंता व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed