फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   one crore rupees Will lapse in the absence of maps

नक्शे के अभाव में लैप्स हो जाएगा एक करोड़

Tue, 07 Jun 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Tue, 07 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
one crore rupees Will lapse in the absence of maps
yojna - फोटो : PTI

मोदी सरकार की ओर से स्वरोजगार की ट्रेनिंग देने के लिए प्रशिक्षण भवन के निर्माण को एक करोड़ का बजट आवंटित होने के बावजूद यह अभी तक बनकर तैयार नहीं हो सका है। जबकि आहिस्ता-आहिस्ता गत वित्तीय वर्ष बीत चुका है।

विज्ञापन


इस भवन को बीते वित्तीय वर्ष में ही पूर्ण हो जाना चाहिए था। भवन निर्माण में देरी के पीछे विनियमित क्षेत्र स्तर से ऑल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का मानचित्र स्वीकृत न किया जाना है। ऐसे में अब एक करोड़ बजट लैप्स होने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार की ट्रेनिंग देने के लिए मोदी सरकार ने प्रशिक्षण भवन की सौगात दी थी। साथ ही इसके निर्माण के लिए एक करोड़ का बजट भी रिलीज किया था। इस पर सीतापुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमैयतपुर में ऑल बैक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के लिए जमीन भी उपलब्ध करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानचित्र स्वीकृत न होने से भवन की आधारशिला रखी नहीं जा सकी। जबकि आहिस्ता-आहिस्ता गत वित्तीय वर्ष भी निकल गया। जबकि इसी वित्तीय साल में यह भवन बनकर तैयार हो जाना चाहिए था। मगर विनियमित क्षेत्र स्तर से ऑल बैक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के नक्शे को मंजूरी नहीं मिल पाई।

इससे अभी तक इस भवन की नींव भी नहीं पड़ पाई है। भवन निर्माण में देरी पर केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने नाराजगी जताई है। साथ ही पत्र के जरिए चेताया है कि अगर जून माह में यह भवन बनकर तैयार नहीं हुआ तो प्रशिक्षण केंद्र बनने के लिए रिलीज बजट वापस ले लिया जाएगा।

लीड बैंक करेगा संचालन
केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी जिले के लीड बैंक के पास रहेगी। यह लीड बैंक ही वहां समस्त व्यवस्था उपलब्ध कराएगा। इसमें विभिन्न ट्रेडों में ट्रेनिंग देेने का कार्य किया जाएगा।


निशुल्क रहेगी व्यवस्था
ट्रेनिंग सेंटर में बेरोजगार को निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही चाय, नाश्ता व भोजन आदि की भी व्यवस्था रहेगी।

मानचित्र मिले तो शुरू हो निर्माण
पत्रावली विनियमित क्षेत्र कार्यालय में हैं। अगर मानचित्र स्वीकृत हो जाए तो कार्य शुरू हो जाएगा। जून में कार्य शुरू नहीं हुआ तो बजट वापस   करना पडेगा।                    -पुलक राय, एलडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed